विश्व संदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विश्व संदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अगस्त 2019

इस्लाम को जो जानता है उसका हो कर रह जाता है


इस्लाम और मुसलमानों का विरोद्ध हर युग में इस्लाम को न जानने के कारण ही हुआ है। मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की पवित्र जीवनी और पूरा इस्लामी इतिहास इस हक़ीक़त पर गवाह है।
जिस समय मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने लोगों को एक अल्लाह की ओर बोलाना शुरू किया पूरी दुनिया उनके खेलाफ हो गई। उनको पागल और दीवाना कहा, उनके रास्ते में कांटे बिछाए, उनका और उनके अनुयायियों का बहिष्कार किया, उनको अपना देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। मक्का छोड़ कर मदीना में शरण ली, फिर भी ज़ालिमों ने चैन से रहने न दिया और हर साल उनसे युद्ध करते रहे, अहज़ाब के युद्ध में इस्लाम के सारे शत्रु मुसलमानों के खेलाफ एकजुट हो गए थे, सभी का नारा था कि इस्लाम और मुसलमानों को समाप्त कर दिया जाए, लेकिन फिर भी इस्लाम विरोधी ताकतें अपनी अशुद्ध महत्वाकांक्षाओं में सफल नहीं हुईं। यह टकराव 21 वर्षों तक चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि 21 वर्षों की लंबी अवधि के बाद इन्हीं ख़ून के प्यासों को जब इस्लाम का सही ज्ञान हुआ तो उन्हों ने इस्लाम की छाया में शरण ली और इस्लाम को बढ़ावा देने के लिए अपनी सारी ऊर्जा समर्पित करने लगे।
फिर वह दिन भी आया जब 656 हिजरी में तातारियों ने बग़दाद पर हमला किया तो इस्लामी हुकूमत की ईंट से ईंट बजा दी थी। मुसलमानों के ख़ून से दज्ला का पानी लाल हो गया था, 18 लाख मुसलमानों को मौत के घात उतार दिया गया था, उस समय मुसलमान ऐसे भयभीत हो चुके थे कि जब कोई तातारी महिला किसी मुसलमान को रास्ते से गुजरता हुआ देखती तो उससे कहती थीः "यहीं इंतजार करो मैं तलवार लेकर आती हूँ।" वह सहमा हुआ खड़ा रहता यहाँ तक कि तातारी महिला तलवार लेकर आती और वह बेरहमी से उसका सिर काट देती थी।" ऐसी परीस्थिति में मुसलमान पहुंच चुके थे, लेकिन इतिहास साक्षी है कि वही विजेता जब मुसलमानों के क़रीब रह कर इस्लाम को जानते हैं तो इस्लाम को गले लगा लेते हैं और अपने किए पर पछताते हैं।
इस लिए आज ज़रूरत है कि दुनिया के सामने इस्लाम की सही शक्ल पेश की जाए।

एक मुसलमान को 100% यक़ीन होना चाहिए कि भविष्य इस्लाम का होगा कि यही धर्म सच्चा, सही और सुरक्षित धर्म है और बाक़ी सारे धर्म इंसानों के बनाए हुए फल्सफे हैं। इस्लाम विशेष स्थान और विशेष युग के लिए नहीं बल्कि हर युग और सारी मानव जाति के लिए है, इसकी शिक्षाएं दीन और दुनिया की सभी जरूरतों को अपने अंदर समेटे हुई हैं, इंसान ने जीने के जो जो दर्शन बनाए समय गुज़रने के साथ वे अपनी मौत मर गए, लेकिन इस्लाम ने जिन सच्चाइयों का आह्वान किया है सालों साल गुज़रने के बावजूद यह अटूट है। इस्लामी नियम के सामने इंसानों के बनाए हुए क़ानून दम तोड़ चुके हैं, साम्यवाद को निष्कासित कर दिया गया है, पूंजीवादी व्यवस्था की खामियों से मानवता तबाही की शिकार है, मानव रचित नियम मानवीय समस्याओं को हल करने में असमर्थ लगते हैं, अब दुनिया ऐसे मसीहा की तलाश में है जो उसे इस नरकीय प्रणाली से बाहर निकाले और यह प्रणाली इस्लामी जीवन व्यवस्था है।

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

जनसेवा

मानव की सेवाः एक दिन मुहम्मद सल्ल0 ने अपने साथियों से फरमायाः अल्लाह की क़सम वह व्यक्ति मोमिन नहीं है। अल्लाह की क़सम वह कभी मुमिन कहलाने के योग्य नहीं। अल्लाह की क़सम ऐसे व्यक्ति का ईमान सही नहीं। साथी आश्चर्यचकि और प्रश्न करने पर विवश कि आखिर वह कौन दुर्भाग्य व्यक्ति होगा जिसके मोमिन न होने की गवाही अल्लाह के रसूल सल्ल0 तीन तीन बार क़सम खा कर दे रहे हैं: उत्तर में आप सल्ल0 ने फरमायाः वही जिसके पड़ोसी उसके कष्टों से सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। ( बुखारी,मुस्लिम)
ज्ञात होना चाहिए कि पड़ोसी मात्र वही नहीं है जिसका घर आपके घर से लगा हुआ हो अथवा आमने सामने हो अपितु पड़ोसी दुकान में भी होता है, कम्पनी और बस, ट्रेन में भी होता है। उन सब की भावनाओं का ख्याल रखना आवश्यक है वरना मुहम्मद सल्ल0 को तीन तीन बार क़सम खा कर घोषणा करने की आवश्यकता ही क्या थी। दूसरी बात यह है कि इस प्रवचन में पड़ोसी कहा गया है जो हिन्दु, ईसाई, यहूदी कोई भी हो सकता है सब के साथ में दया और प्रेम का व्यवहार करना ज़रूरी है।
एक हदीसे क़ुद्सी में अल्लाह इनसानों से पूछेगाः मैं भुखा था तुने मुझे खिलाया क्यों नहीं, मैं प्यासा था, मैं बे-लेबास था, मैं बीमार था। इनसान आश्चर्य से पूछेगाः हे अल्लाह ! सारी सृष्टि को खिलाने, पिलाने, पहनाने और स्वास्थ्य देने वाला तू है, तू कैसे भूखा, प्यासा और बीमार हो सकता है ? फरमाएगाः "मेरा फलाँ बन्दा ऐसा था, यदि तू उसकी आवश्यकता पूरी करता तो तू मुझे वहाँ पाता।" ( मुस्लिम)
इस्लामी शिक्षाओं में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की रिआयत की गई हैं कि हमारी किसी बात से अथवा कार्य से किसी का दिल न टूटे और वह मिथ्या संदेह में न पड़े। इसी लिए मुहम्मद सल्ल0 ने फरमाया कि यदि कहीं पर तीन व्यक्ति हों तो दो व्यक्ति परस्पर हल्के से बातें न करे क्यों कि तीसरे आदमी के दिल में यह गुमान गुज़र सकता है कि शायद मेरे ही सम्बन्ध में बातें हो रही हैं।   
निर्जीव की सेवाः ज़माने को बुरा भला कहने से रोक दिया गया। पानी के महत्त्व को बतलाकर समुद्र में भी अधिक पानी के प्रयोग से मना किया गया। ज़मीन की सेवा यह बताई गई कि इस पर विनम्रता के साथ चला जाए और अकड़ कर सीना तान कर चलने से रोक दिया गया।
वनस्पति की सेवाः इस्लाम ने छायादार वृक्ष की सुरक्षा पर बड़ा बल दिया। उसकी क्षाया में गंदगी फैलाने और पेशाब पाखाने के लिए प्रयोग करने को लानत ठहराया। (मुस्लिम)
जब चीन ने एक व्यक्ति एक वृक्ष का नियम लागू किया तो लोगों ने इसे सराहनिय भुमिका सिद्ध किया जब कि आज से साढ़े चौदह सौ वर्ष पर्व मुहम्मद सल्ल0 ने फरमाया था कि "यदि क़यामत का समय आ जाए और तुम में से किसी के हाथ में खजूर के पौधे हों और वह महा-प्रलय के बरपा होने से पहले पौधे को लगा सकता हो तो लगा दे क्योंकि उसे इसके बदले पुण्य मिलेगा।" (सही जामिअ़ हदीस संख्या 1424).
पशु-पक्षियों की सेवाः इस्लाम ने बिना किसी उद्देश्य के पशु-पक्षियों को निशाना बनाने से मना किया।( मुस्लिम) जानवरों को भूका प्यासा रखना और उनसे उनकी ताक़त से बढ़ कर काम लेना अपराध ठहराया गया। मुहम्मद सल्ल0 के प्रवचनों में आता है कि एक इबादतगुज़ार महिला ने बिल्ली को बाँध कर रख दिया. और उसे खाने पिने के लिए आज़ाद नहीं किया और न अपनी ओर से उसके खाने पीने का व्यवस्था किया इस अत्याचार के कारण वह नरक में गई। जबकि एक वैश्या के सम्बन्ध में मुहम्मद स्ल्ल0 ने फरमाया कि उसने एक कुत्ते को देखा जो प्यास के कारए ऐसे हाँप रहा था कि मर ही जाएगा, उसने अपना मोज़ा निकाला और उसे अपनी ओढ़नी से बाँधा, कुंवें से पानी निकाल कर कुत्ते को पिलाया, उसके इस पुनय के कारण उसे क्षमा कर दिया गया।

मंगलवार, 10 नवंबर 2009

इस्लामः मानव के लिए बहुमूल्य उपहार

इस्लाम क्या है? और इनसान को क्या संदेश देता है? खेद की बात यह है कि इसे भलि-भांति समझा नहीं गया। शताब्दियों से भारत में हिन्दू मुस्लिम एक साथ रहते आ रहे हैं पर उनका ज्ञान एक दूसरे के प्रति सूनी सुनाई बातों, दोषपूर्ण विचार और काल्पनिक वृत्तांतों पर आधारित है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वास्तविकता को जानने की हर आदमी की कोशिश होनी चाहिए। जहाँ तक हिन्दू धर्म की बात है तो उसके सिद्धांत सबके समक्ष विदित हैं परन्तु इस्लाम के सिद्धांत पर एक प्रकार से काई पोत दी गई है ताकि लोग उसके निकट न हो सकें... बिल्कुल बात यही है... इसे वही व्यक्ति जान सकता है जो निष्पक्ष हो कर उसका अध्ययन करे...इस्लाम को उसके वास्तविक रूप में जानना चाहते हैं तो उसका अध्ययन करके देखें सारे संदेहों का निवारण हो जाएगा। वास्तव में इस्लाम एक इनसान के लिए ईश्वर की ओर से सब से बड़ा उपहार है। इसे आप जानने के इच्छुक हैं तो निम्नलिखित तथ्यों पर ध्यान दें।
एकेश्वरवाद का प्रतीकः इस्लाम का मानव पर सब से बड़ा उपकार यह है कि वह मानव को एकेश्वरवाद की शिक्षा देता है। मात्र आज इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो ईश्वर को हर प्रकार के भागीदार से मुक्त मान कर पूजा-पाट को केवल उसी के लिए समर्पित परने का आदेश देता है। अधिकांश लोग इस्लाम के इस मूल सिद्धांत से अनभिज्ञ हैं जिसके कारण वह {सब धर्म समान है} की बात करते रहते हैं। वास्तव में सारे धर्मों का आधार बहुदेववाद पर है पर इस्लाम पूर्ण एकेश्वरवादी धर्म है। यहाँ किसी साकार सत्ता को उपासना का योग्य नहीं माना जाता। बल्कि जिस शब्द को बोल कर एक व्यक्ति इस्लाम में प्रवेश करता है उसे ही समझ लिया जाए तो इस्लाम के मूल सिद्धान्त को समझने में बहुत आसानी होगी। इसका अर्थ होता है {मैं वचन देता हूं कि अल्लाह (ईश्वर) के अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं और मुहम्मद सल्ल0 अल्लाह के अन्तिम संदेष्टा और दूत हैं।} इसका अर्थ समझते हुए, उसे हृदय से बोलने के बाद एक व्यक्ति मुसलमान बन जाता है।
मानव एकताः इस्लामी सिद्धांत के अनुसार सम्पूर्ण मानव की उत्पत्ति प्रथम पुरूष आदम से हुई है, सब की अस्लियत एक है, सारे मानव मानवता के नाते एक कुटुम्ब के समान हैं, इस्लाम में ऊंच नीच, भेद-भाव और जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं। इसी लिए इस्लाम विश्व-बंधुत्व पर विश्वास रखता है। इस सिद्धांत के अनुसार ही प्रत्येक मानव को विश्व-बंधुत्व के सुत्र में बाँधा जा सकता और उन्हें एक धर्म पर एकत्र किया जा सकता है।
मानव एक श्रेष्ठ प्राणि हैः मानव को सारी सृष्टी पर महानता प्राप्त है, संसार की प्रत्येक वस्तुएं मानव हेतु पैदा की गई हैं। और सब चीज़ें उसके अधीन हैं, उनसे जैसे चाहे सेवा ले। इसी लिए मानव के लिए किसी प्रकार उचित नहीं कि स्वयं को सृष्टी की किसी चीज़ के सामने झुका कर अपने सृष्टिकर्ता का अपमान करे। इसी नियमानुसार इस्लाम ने मुर्ति-पूजा को सब से बड़ा पाप घोषित किया क्योंकि एस इनसान अपने हाथ से बनाई हुई मुर्ति के समक्ष स्वयं को झुकाता है, मानो वह यह कहना चाहता है कि ईश्वर की रचना से श्रेष्ट मेरी रचना है तब ही तो ईश्वर की रचना अर्थात स्वंय को अपनी रचना के सामने झुकाता है, क्या इस में मानव का अपमान नहीं ? बल्कि सब से पहले सृष्टिकर्ता का अपमान है।
(जारी)