बुधवार, 30 दिसंबर 2009

अज़ान क्या है? (तीसरा भाग)

अज़ान क्या है? के तीसरे भाग के साथ हम आपकी सेवा में उपस्थित हैं, इस भाग में आप देखेंगे कि मानव कल्यान तथा ईश्वरीय मार्गदर्शन हेतु अज़ान क्या संदेश देता है। तो आईए चलते हैं अज़ान के तीसरे शब्द की व्याख्या की ओरः
तीसारा शब्दः मैं वचन देता हूं कि मुहम्मद सल्ल0 ईश्वर के अन्तिम संदेष्टा हैं। (दो बार)जब यह सिद्ध हो गया कि ईश्वर को किसी की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा उसका पृथ्वी पर मानव रूप धारण करके आना उसकी महिमा को तुच्छ सिद्ध करता था, इसी लिए उसने मानव द्वारा ही मानव-मार्गदर्शन का नियम बनाया, और हर देश तथा हर युग में मानव ही से पवित्र लोगों का चयन कर के उन्हें अपना दूत बनाया तथा आकाशीय दूतों द्वारा उन पर अपनी प्रकाशना भेजी जिनका अन्तिम क्रम मुहम्मद सल्ल0 पर समाप्त हो गया। आपको "सम्पूर्ण संसार हेतु दयालुता" बना कर भेजा गया। आपके आगमन की भविष्यवाणी प्रत्येक धार्मिक ग्रन्थों ने की थी, आप ही नराशंस तथा कल्कि अवतार हैं, आप ही के बताए हुए नियमों द्वारा ईश्वर की पूजा करने की घोषणा करते हुए अजान देने वाला कहता है कि मैं मैं वचन देता हूं कि मुहम्मद सल्ल0 ईश्वर के अन्तिम संदेष्टा हैं। अर्थात मैं ईश्वर की पूजा जैसे चाहूं वैसे नहीं करूँगा बल्कि मेरी पूजा भी अन्तिम ईश्दूत मुहम्मद सल्ल0 के बताए हुए नियमानुसार होगी।
चोथा शब्दः आओ नमाज़ की ओर (दो बार)इस वाक्य द्वारा ऐसे व्यक्ति को नमाज़ की ओर बोलाया जाता है जो मौखिक तथा हार्दिक प्रतिज्ञा दे चुके होते हैं कि {ईश्वर के अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं तथा मुहम्मद हमारे अन्तिम संदेष्टा हैं} इसी प्रतिज्ञा को व्यवहारिक रूप देने के लिए मस्जिद में बोलाया जाता है ताकि जिस शब्द से उसने स्वयं को मुस्लिम सिद्ध किया है उसका व्यवहारिक प्रदर्शन कर सके। नमाज़ मात्र एक ईश्वर के लिए पढ़ी जाती है जिसमें स्तुति, प्रशंसा, कृतज्ञता आदि सब एकत्रित हो जाते हैं और सामूहिक रूप में अदा करने से इस्लामी समता तथा बन्धुत्व का पूर्ण प्रदर्शन होता है जहाँ धनी और निर्धन, स्वामी और सेवक, काले और गोरे, बड़े और छोटे सब एक साथ मिल कर नमाज़ अदा करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: