बुधवार, 30 दिसंबर 2009

अज़ान क्या है? (अन्तिम भाग)

पाँचवा शब्दः आओ सफलता की ओरः इस शब्द द्वारा एक व्यक्ति के मन एवं मस्तिष्क में यह बात बैठाई जाती है कि सफलता न माल एकत्र करने में है, न ऊंचे ऊंचे भवन बनाने में, बल्कि वास्तविक सफलता केवल एक ईश्वर की पूजा में है, जो महाप्रलय के दिन का भा मालिक है। और यह संसार परीक्षा-स्थल है परिणाम स्थल नहीं, परिणाम के लिए हर व्यक्ति को अपने रब के पास पहुंचना है तथा अपने कर्मो का लेखा जोखा देना है। यदि एक ईश्वर के भक्त बने रहे तो स्वर्ग के अधिकारी होगें जो बड़ा सुखमय तथा हमेशा रहने वाला जीवन होगा, परन्तु यदि एक ईश्वर के आदेशानुसार जीवन न बिताया तो नरक में डाल दिए जाएंगे जो बड़ी दुखमय तथा पीड़ा की जगह होगी। इस प्रकार अजान देने वाला घोषणा करता है कि हे मनुष्यो आओ और नमाज़ अदा करके सफलता प्राप्त करो।
वास्तविकता यही है कि ईश्वर से अनभिज्ञता मानव के लिए सब से बड़ी असफलता है, इसी लिए एक स्थान पर कुरआन में कहा गया कि {प्रत्येक मनुष्य घाटे में हैं, सिवाए उसके ईश्वर के आज्ञाकारी बन गए, सत्य कर्म किया, सत्य की ओर बोलाया, और इस सम्बन्ध में आने वाली कठिनाइयों को सहन किया} काश कि इस बिन्दू पर हम चिंतन मनन कर सकें।
छठवाँ शब्दः ईश्वर सर्वमहान है, ईश्वर सर्वमहान है, ईश्वर के अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं। ईश्वर की महानता को बल देते हुए अज़ान देने वाला पुनः कहता है कि हे मनुष्यो ईश्वर सर्व महान है, उसके अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं, इस लिए अपने ईश्वर की पूजा से विमुख हो कर अन्य की पूजा कदापि न कर, मात्र एक ईश्वर की पूजा कर जो तुम्हारा तथा सम्पूर्ण संसार का सृष्टा, स्वामी, संरक्षक और प्रभु है।

कोई टिप्पणी नहीं: